नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- दिल्ली पुलिस ने एक बड़े हनीट्रैप और रोमांस स्कैम रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने देशभर में 500 से अधिक महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर उनसे ठगी व उगाही करने वाले शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी बेहद सुनियोजित तरीके से डेटिंग और मेट्रिमोनियल प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहता था। दक्षिण-पश्चिम जिला की सायबर थाना पुलिस ने एक बड़े हनीट्रैप और रोमांस स्कैम रैकेट का पर्दाफाश किया है। साइबर थाना पुलिस ने ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया है, जिसने फर्जी पहचान बनाकर देशभर में 500 से अधिक महिलाओं को अपने जाल में फंसाया और करीब दो करोड़ रुपये की ठगी व उगाही की। आरोपी की पहचान 35 साल के आनंद कुमार निवासी उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है।कभी डॉक्टर, कभी प्रोड्यूसर, कभी बिजनेसमैन पुलिस के मुताबिक, आरोपी बेहद सुनियोजित ...