हल्द्वानी, अप्रैल 11 -- हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज के अंग्रेजी विभाग की ओर से बसंत ऋतु को समर्पित बसंत काव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. वीएन खाली ने विद्यार्थियों को रोमांटिक काव्य की गहराइयों से रूबरू कराया। उन्होंने प्रसिद्ध कवि जॉन कीट्स के हवाले से रोमांटिक शायरी की अवधारणा, इसकी विशेषताओं और वैश्विक साहित्य में इसकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए बताया कि कैसे प्रकृति और भावनाएं मिलकर कालजयी साहित्य का निर्माण करती हैं। डॉ. नीलोफर अख्तर ने आज के परिवेश पर सटीक टिप्पणी की। प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी, डॉ. नवल किशोर लोहनी, डॉ. पंकज, डॉ. कविता बिष्ट, डॉ. आभा, डॉ. किरण, डॉ. अक्षय, डॉ. दीक्षा और डॉ. प्रभा पंत आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.