नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- खबर थी कि दर्शकों को साल 2026 में शायद कार्तिक आर्यन की कोई फिल्म ना मिले। इसी बीच उनकी एक नई फिल्म का अनाउंसमेंट किया जा चुका है, जिसकी कमान कबीर सिंह के हाथों में होगी। 'चंदू चैंपियन' की सक्सेस के बाद कार्तिक आर्यन और नेशनल अवार्ड विनर डायरेक्टर कबीर खान एक बार फिर साथ आ रहे हैं। इसी फिल्म के जरिए कार्तिक आर्यन बतौर प्रोड्यूसर अपनी नई शुरुआत कर रहे हैं। जहां तक फिल्म की रिलीज का सवाल है तो यह 2027 में ऑडियंस को थिएटर्स में देखने को मिलेगी।क्या होगा फिल्म का नाम और कहानी? कार्तिक आर्यन के प्रोडक्शन हाउस 'डोपामाइन स्टूडियोज' की इस पहली फिल्म का नाम 'लड़ाकू' होगा। 'एक था टाइगर', '83', 'बजरंगी भाईजान' और 'चंदू चैंपियन' जैसी फिल्में बना चुके कबीर खान के निर्देशन में बनने जा रही यह एक काफी इमोशनल और मोटिवेशनल मूवी होगी।...