लखीमपुरखीरी, मई 28 -- पड़रिया तुला। 15 दिनों से चल रहे क्षेत्र के मलूकापुर ग्राउंड पर श्री लक्ष्मी नारायण नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट की खिताबी जंग में बुधवार की रात पड़रिया पैंथर व भानपुर वारियर्स की टीम के बीच रोमांचक फाइनल मुकाबला खेला गया। पड़रिया पैंथर ने भानपुर वॉरियर्स को 6 रन से हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा जमा लिया। दूधिया रोशनी में फाइनल कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गोला विधायक अमन गिरी द्वारा टॉस करवाकर किया गया। टॉस जीतकर पड़रिया पेंथर के कप्तान सन्तोष वर्मा ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। शुरुआत कुछ खास नही रही और पहली ही गेंद पर एक विकेट गिर गया। जिसके बाद सीबू और जैस की जोड़ी ने मैदान में तूफान ला दिया। जैस 38 और सीबू के 42 रन की आतिशी पारी की बदौलत निर्धारित 16 ओवरों में 128 रन का सकोर खड़ा किया। 129 रन के लक्ष्य का पीछा करन...