गुड़गांव, मई 10 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। सेक्टर-68 स्थित एफ-9 गो-कार्टिंग ट्रैक पर शनिवार को विशेष रेसिंग अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गुरुग्राम और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र से बड़ी संख्या में बाइक चालक शामिल हुए। आयोजन में 350 से अधिक लोगों ने भाग लिया, जबकि 200 से ज्यादा बाइक मालिकों ने रेसिंग ट्रैक पर बाइक चलाने का अनुभव प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को सुरक्षित वातावरण में तेज गति से बाइक चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें रेसिंग लाइन, शारीरिक संतुलन की सही स्थिति, झुकाव का कोण, गति नियंत्रित करने और ब्रेक लगाने की तकनीक जैसी जरूरी जानकारियां दी गईं। इसके बाद प्रतिभागियों ने रेसिंग ट्रैक पर बाइक चलाकर स्पोर्ट्स बाइकिंग का रोमांच महसूस किया।आयोजकों यह भी पढ़ें- फिट इंडिया मूवमेंट के तहत थल सेना के साथ न...