रोमांचक मैच में एनटी अकादमी सात रन से जीता
कानपुर, जून 8 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता फूलबाग के डीएवी मैदान पर खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए एनटी अकादमी ने 20 ओवरों में 141 रन बनाए। टीम की ओर से कृष्णा ने 47 रन और कार्तिक ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में आरव ने चार व अरहम ने दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी एनसी अकादमी की टीम निर्धारित 18 ओवर में 134 रन ही बना सकी। टीम की ओर से कृष्णा ने 36 रन, कुणाल ने 27 रन बनाए। गेंदबाजी में सिद्धेश ने दो विकेट लिए। इससे एनटी अकादमी ने 7 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। कृष्णा मौर्य को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.