अमरोहा, अप्रैल 28 -- रुक्मणी क्रिकेट अकादमी ए की टीम आरआरके क्रिकेट अकादमी ए को एक विकेट से हराकर फाइनल में पहुंच गई। आखिरी ओवर तक चले रोमांचक मैच में दोनों टीमों ने जीत के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी। लक्ष्य चौधरी प्लेयर ऑफ-द-मैच और बेस्ट बॉलर चुने गए, अनुराग यादव को बेस्ट बेस्टमैन का ​खिताब मिला। मंगलवार को अकादमी के मैदान में खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरआरके क्रिकेट एकेडमी ए की शुरुआत खराब रही। एक के बाद एक विकेट गिरते रहे, मीडिल आर्डर में अनुराग यादव ने 47 रनों की पारी खेलते हुए टीम को संभाला, उनके अलावा सोहम अग्रवाल ने 26 और अथर्व वार्ष्णेय ने 16 रन बनाए। यह भी पढ़ें- कॉमर्शियल एकेडमी को हराकर केसीसीसी फाइनल में रुक्मणी अकादमी एक की ओर से लक्ष्य चौधरी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए छह ओवर में महज 12 रन देकर पांच ...