मुजफ्फर नगर, फरवरी 28 -- सीसीएस स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के दसवें और ग्यारहवें मुकाबले में जोश दिखाई दिया। जहाँ एक ओर क्रिस्टल बालाजी टाइटंस ने अंतिम गेंद तक चले संघर्ष में 3 रन से बाजी मारी, वहीं दूसरी ओर सिल्वरटन टाइगर्स ने रितुराज शर्मा के तूफानी प्रदर्शन के दम पर एकतरफा जीत दर्ज की। शनिवार को खेले गए पहले मैच में क्रिस्टल बालाजी टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 128 रन बनाए। शोएब सिद्दीकी (40 रन) की जुझारू पारी टीम के लिए संजीवनी साबित हुई। जवाब में बिंदल स्ट्राइकर्स की टीम अक्षय त्यागी (44 रन) के संघर्ष के बावजूद 125 रन ही बना सकी। दीपक राणा और नफीस कुरैशी की धारदार गेंदबाजी ने टाइटंस को 3 रन से जीत दिला दी। शोएब सिद्दीकी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं दिन के दूसरे मुकाबले में क्रिकेट...