कानपुर, मार्च 11 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता बीसीसीआई की वुमेंस अंडर-23 वनडे क्रिकेट ट्रॉफी के अहम मुकाबले में कानपुर की अर्चना देवी की शानदार गेंदबाजी के बावजूद उत्तर प्रदेश को हार का सामना करना पड़ा। यूपी की टीम गुजरात से 13 रन से हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई।पुणे स्थित वीरांगना क्रिकेट एकेडमी मैदान पर हुए मैच में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 192 रन बनाए। टीम की ओर से निधिबेन एन देसाई ने 53 रन, स्तुति जैनी ने 47 रन और यशवी ने 37 रन बनाए। गेंदबाजी में अर्चना देवी ने चार और भारती सिंह ने तीन विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी उत्तर प्रदेश की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही और 50 ओवर में नौ विकेट पर 179 रन ही बना सकी। टीम की ओर से शारदा तिवारी ने 71 रन, बबिता सिंह ने 26 रन और सोनाली सिंह ने 27 रन बनाए। गेंदबा...