गढ़वा, मई 2 -- फोटो संख्या एक: संत पॉल अकादमी के अंश को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित करते उमेश पाल व अन्य गढ़वा, प्रतिनिधि। रामासाहू हाई स्कूल मैदान में आयोजित स्कूल प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को बीएनटी और संत पॉल अकादमी के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में संत पॉल अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीएनटी को एक रन से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।

मैच का विवरण टॉस जीतकर बीएनटी की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए संत पॉल अकादमी की टीम ने 12 ओवर में 10 विकेट खोकर 70 रन बनाए। संत पॉल टीम की ओर से अदनान ने सर्वाधिक 20 रनों का योगदान दिया। वहीं बीएनटी की ओर से नकी ने 3 विकेट और युसूफ ने 2 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीएनटी की टीम 11 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 69 रन ...