औरैया, मई 21 -- सहार, संवाददाता। सहार स्थित मन्नूलाल द्विवेदी महाविद्यालय परिसर में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का बुधवार रात रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ समापन हो गया। फाइनल में लहरापुर की टीम ने पूर्वा रावत को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। टूर्नामेंट का आयोजन नन्ही पहल संस्था की ओर से कराया गया था। फाइनल मुकाबला लहरापुर और पूर्वा रावत की टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पूर्वा रावत की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 60 रन बनाए। टीम की ओर से साहिल ने सर्वाधिक 23 रन बनाए, जबकि मुजम्मिल ने 20 रनों की उपयोगी पारी खेली। लहरापुर के गेंदबाजों ने सधी हुई गेंदबाजी करते हुए विपक्षी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। 61 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लहरापुर की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। रामजी ने 25 ...