अमरोहा, मई 12 -- अमरोहा। रुक्मणी क्रिकेट अकादमी के मैदान पर खेले गए मैच में एसआर क्रिकेट अकादमी ने सीनियर क्रिकेट अकादमी को चार रन से हराकर जीत दर्ज की। मोहम्मद अरीब को प्लेयर ऑफ-द-मैच व बेस्ट बॉलर का खिताब अनमोल प्रकाश को दिया गया। सोमवार को खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रुकमणी क्रिकेट अकादमी की शुरुआत असरदार नहीं रही लेकिन फिर मीडिल आर्डर के बल्लेबाजों ने बिखरने से पहले पारी को संभाल लिया। एल मिश्रा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 81 गेंदों पर 81 रन बनाए। उनकी पारी में आठ चौके और एक छक्का शामिल रहा वहीं देव चौधरी ने भी 36 रनों का पारी खेली। पूरी टीम 38.5 ओवर में 229 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। एसआर क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में मोहम्मद अरीब ने आठ ओवर में 42 रन देकर चार विकेट हासिल किए। 230 रनों के लक्ष्य का पीछा करने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.