नोएडा, जनवरी 2 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-21ए स्थित स्टेडियम में यूपी कबड्डी लीग में शुक्रवार को यमुना योद्धाज ने जेडी नोएडा निंजाज को सीजन के दूसरे टाई-ब्रेक मुकाबले में हराया। निर्धारित समय तक मुकाबला 42-42 की बराबरी पर छूटा, इसके बाद रोमांचक टाई-ब्रेक में यमुना ने जीत दर्ज की। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। रेड के बदले रेड, सुपर रेड के जवाब में सुपर रेड और ऑल-आउट के जवाब में ऑल-आउट पूरा मुकाबला बराबरी का रहा और कोई भी टीम बढ़त बनाए रखने में सफल नहीं हो सकी। यमुना योद्धाज के रेडर रितिक शर्मा ने 28 रेड प्वाइंट हासिल किए, जो यूपीकेएल सीजन 2 में अब तक का सबसे ज़्यादा व्यक्तिगत स्कोर है। रितिक ने लगातार दबाव में भी सफल रेड करते हुए यमुना को मैच में बनाए रखा। जेडी नोएडा निंजाज की ओर से रचित यादव न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.