मुंगेर, मार्च 16 -- मुंगेर, एक संवाददाता। फुलका मैदान में आयोजित युगल रंजीत मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में इलेवन स्टार मुबारकचक, मुंगेर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एसएससी, शीतलपुर को टाई ब्रेकर में 4-3 गोल से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। इस जीत से टीम के समर्थक एवं फुटबॉल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। खेल उद्घोषक महमूद आलम ने बताया कि, फाइनल मुकाबला बेहद संघर्षपूर्ण, रोमांचक और दर्शनीय रहा। निर्धारित समय तक दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसके बाद निर्णय टाई ब्रेकर से हुआ, जिसमें मुबारकचक ने बाजी मार ली। मैच की समाप्ति के बाद टूर्नामेंट कमेटी की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मुबारकचक के मो. अरबाज को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार प्रदान किया गया। उन्हें सम्मान स्वरूप साइकिल भेंट की गई।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.