बेगुसराय, जनवरी 3 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। स्थानीय गांधी स्टेडियम में बेगूसराय प्रीमियर लीग के ग्रुप बी का तीसरा मुकाबला शनिवार को बरौनी सुपर किंग्स बनाम बलिया ब्लास्टर्स के बीच खेला गया। इसमें बरौनी सुपर किंग्स ने बलिया ब्लास्टर्स को रोमांचक मुकाबले में 4 विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बलिया ब्लास्टर्स की टीम निर्धारित 19 ओवर के मुकाबले में 7 विकेट खोकर 133 रन बना पाई। इसमें बलिया ब्लास्टर्स के अमित ने 27 और शांतनु ने 22 रनों का योगदान दिया। वहीं बरौनी सुपर किंग्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए प्रतीक भानु और अतुल ने 1-1 विकेट प्राप्त किये। जवाब में बरौनी सुपरकिंग्स की टीम ने लक्ष्य को दूसरी पारी के अंतिम गेंद पर जीत लिया। बरौनी सुपरकिंग्स की ओर मो. आलम ने 38 गेंद में 62 रनों की नाबाद पारी खेली। इसके पूर्व डॉ. मृत्यु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.