लखीमपुरखीरी, मई 11 -- कुकुरा। ब्लॉक बांकेगंज की ग्राम पंचायत पहाड़नगर में नौजवानों के सहयोग से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के साथ साथ बाहर से भी कई टीमों ने प्रतिभाग किया। यह भी पढ़ें- क्रिकेट: भदास ने बरैय को 44 रनों से हरायाफाइनल मुकाबला टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला भीरा और पहाड़ नगर की टीमों के बीच खेला गया। फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भीरा टीम ने 16 ओवर में 108 रन बनाए और पहाड़नगर टीम को 109 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए जीडीपी आजाद हिंद टीम ने रोमांचक मुकाबले में आखिरी ओवर की दो गेंद शेष रहते 109 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।टीमों के कप्तान पहाड़नगर टीम के कप्तान राहुल कुमार रहे जबकि भीरा टीम की कप्तानी साहिल ने संभाली। मैच के दौरान दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला और दूर दूर से लो...