मुरादाबाद, मार्च 28 -- एमपीएस क्रिकेट एकेडमी में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में दुर्गा क्रिकेट एकेडमी ने आखिरी ओवर तक चले रोमांचक मुकाबले को दो विकेट से अपने नाम किया। टीम के लिए अब्दुल ने पांच विकेट लिए। वहीं दूसरा मैच सुपर ओवर तक गया, जिसमें रामपुर क्रिकेट एकेडमी ने शानदार जीत दर्ज की। पहला मुकाबला दुर्गा क्रिकेट एकेडमी और नेक्स्ट जनरेशन क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया, जिसमें नेक्स्ट जनरेशन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 158 रन बनाए। टीम के लिए गौरव डागर ने 37, मुख्तार अशरफ ने 34 व कासिम सैफी ने 26 रन बनाए। दुर्गा टीम के लिए अब्दुल रहमान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट चटकाए। इसके अलावा अब्दुल वहाब ने 2 और मोहम्मद सायम और मोहम्मद कौनैन ने 1-1 ...