बरेली, अप्रैल 13 -- निशान्त पटेल स्पोर्ट्स हब के खेल मैदान पर चल रहे जीपी कॉरपोरेट क्रिकेट लीग में रविवार को टीचर्स क्रिकेट क्लब और महादेव स्ट्राइकर्स ने शानदार जीत दर्ज की। पहले मुकाबले में टीचर्स क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए व्हाइट कैप्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीचर्स क्रिकेट क्लब की टीम ने 16 ओवरों में 4 विकेट खोकर आसानी से जीत हासिल कर ली। वहीं दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए बरेली रॉयल्स की टीम 17.4 ओवरों में सभी विकेट खोकर 94 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महादेव स्ट्राइकर्स की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 9 ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.