गुमला, जनवरी 4 -- गुमला, प्रतिनिधि । जिला मुख्यालय के शहीद तेलंगा खड़िया क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे जेएससीए इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में गढ़वा ने रोमांचक मुकाबले में पलामू को 14 रनों से ज्यादा रनों से शिकस्त देकर प्रतियोगिता में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करनी उतरी गढ़वा की टीम ने आयुष कुमार के शतक 103रन और अर्पित कुमार गिरी के 95 रनों को बदौलत निर्धारित 48 ओवर में 266 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। पलामू की ओर से सर्वेश ने तीन व सुमित ने एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पलामू की टीम ने धमाकेदार शुरुआत की ओपनर आनंद कुमार शर्मा ने बेहतरीन 95 व त्रिसंत ने 58रनों का योगदान दिया। दोनों के आउट होने के बाद टीम संघर्ष करती दिखी। पूरी टीम 252 रनों पर सिमट गई। गढ़वा की ओर से अर्पित ने तीन व अंकित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.