फतेहपुर, जनवरी 9 -- औंग। कीचकपुर स्थित बाबूलाल स्टेडियम में आयोजित जय मां काली क्रिकेट टूर्नामेंट द्वितीय लीग मैच का शुभारंभ शुक्रवार को पूर्व प्रधान अखिलेश शुक्ला द्वारा किया गया। जीपीएल क्रिकेट टीम कीचकपुर और जय मां गंगे लालखेड़ा उन्नाव के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। जिसमें कीचकपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम को पराजित कर जीत दर्ज की। खिलाड़ी छोटू सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पूर्व प्रधान ने दिया। कमेंट्री की जिम्मेदारी सागर सिंह ने निभाई। आयोजक अवनीश सिंह, वीर सिंह, हर्ष सिंह, बिपिन सिंह, तनय सिंह, अनुराग सिंह, करन सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.