देहरादून, मार्च 18 -- डालनवाला स्थित शांति टेनिस अकादमी में चल रहे इंडियन ट्री जूनियर्स आईटीएफ(जे-60) टेनिस टूर्नामेंट के चौथे दिन बुधवार को कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई बड़े उलटफेर किए। भारत के ओम वर्मा ने हांगकांग के शीर्ष वरीय खिलाड़ी को रोमांचक मुकाबले में हराया। बालक वर्ग के सिंगल्स मुकाबले में हांगकांग के शीर्ष वरीय खिलाड़ी एलेक्स लैप हंक हुइ को भारत के ओम वर्मा ने कड़े संघर्ष में 6-4, 2-6, 6-3 से पराजित कर सभी को चौंका दिया। एक अन्य सिंगल्स मैच में यासीन दहिया ने इंडोनेशिया के एरिक मैथ्यू गुनावन को एकतरफा मुकाबले में 6-1, 6-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। डबल्स मुकाबलों में वीर मादाम और पंसुल ओबेवेजा की भारतीय जोड़ी ने आरूष सिंगल्स और प्रभावित सिंह को 6-0, 6-0 से हराकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.