नोएडा, फरवरी 7 -- नोएडा। एसएन दुबे एवं सीता देवी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को दो मुकाबले खेले गए। सेक्टर-127 स्थित पायनियर क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए रोमांचक मुकाबले में एस्टर नाइट और रॉयल कोटला ने जीत दर्ज की। पहले मुकाबले में एस्टर नाइट ने बल्लेबाजी करते हुए 234 रन बनाए। कनिष्क भाटी ने 74 रन बनाए। तुषार ने 36 रनों का योगदान दिया। यूजी एकेडमी के आर्यन अरोड़ा ने तीन, जय शर्मा ने दो विकेट झटके। यूजी एकेडमी की टीम लक्ष्य से सिर्फ एक रन पीछे रह गई। काव्य ने 85 रनों की अच्छी पारी खेली। समर्थ सेठ ने 55 रन ठोके। एस्टर की ओर से अंकित नागर ने तीन विकेट अपने नाम किया। कनिष्क ने दो विकेट लिया। दूसरे मुकाबले में स्टार एकादश ने 166 रन बनाए। स्वास्तिक भाटी ने 61 और राघव चोपड़ा ने 42 रन बनाए। रॉयल कोटला के अक्षय त्यागी ने तीन और प्रशांत ने...