रोमांचक क्रिकेट मैच में सुभाष हाउस की टीम बनी विजेता
बाराबंकी, मई 26 -- सतरिख। शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज शरीफाबाद में आयोजित तीन दिवसीय शहीद भगत सिंह स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सुभाष हाउस और आजाद हाउस के बीच रोमांचक मैच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सुभाष हाउस ने निर्धारित दस ओवर में 106 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आजाद हाउस की टीम शुरुआत से ही संघर्ष करती नजर आई और पूरी टीम मात्र 44 रन पर आउट हो गई। इस तरह सुभाष हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लिया।मैच के दौरान सुभाष हाउस के आयुष कुमार को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया । जबकि पूरी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आजाद हाउस के खिलाड़ी सचिन कुमार को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रतियोगिता के समापन अवसर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.