लखनऊ, जुलाई 10 -- हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म रोब्लॉक्स और इस प्रकार के अन्य प्लेटफॉर्म पर रोक लगाने की मांग वाली जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र व राज्य सरकार समेत अन्य विपक्षीगणों से जवाब तलब किया है। कोर्ट ने रोब्लॉक्स व अन्य विपक्षी पक्षकारों को भी नोटिस जारी कर शीघ्र जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति राजन रॉय व न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला ने स्थानीय अधिवक्ता रानी सिंह द्वारा दायर जनहित याचिका पर पारित किया। न्यायालय ने जिन विपक्षी पक्षकारों को नोटिस जारी किया है, उनमें राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, मुख्य कार्यपालक अधिकारी भारत ऑनलाइन गेमिंग प्राधिकरण, रोब्लॉक्स इंडिया सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं।याचिका में कहा गया ...