कानपुर, मार्च 15 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में तीन दिवसीय टेक फेस्ट रोबो रंबल 3.0 सोमवार से शुरू होगा। विवि के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) में 16 से 18 मार्च के बीच होने वाले आयोजन में देश-विदेश के विभिन्न तकनीक संस्थानों की 120 टीमें हिस्सा ले रही हैं। यह जानकारी यूआईईटी के निदेशक डॉ. आलोक कुमार और इवेंट कोऑर्डिनेटर मोहम्मद शाह आलम ने दी। उन्होंने बताया कि इस बार प्रतियोगिता की पुरस्कार राशि 1.50 लाख रुपये है। यूआईआईटी में तीन दिन तक विभिन्न तकनीकी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसमें रोबो वॉर, रोबो सॉकर, रोबो ऑब्सटेकल रेस, आरसी फ्लाइंग, पिक एंड प्लेस, लाइन फॉलोइंग बॉट तथा शोकेस एवं एग्जीबिशन आदि प्रमुख हैं। प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागी अपनी तकनीकी क्षमता और ...