गोरखपुर, मार्च 7 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। महानगर के नालों एवं कलवर्ट की सफाई को तकनीकी रूप से सुरक्षित और प्रभावी बनाने के लिए नगर निगम दो करोड़ रुपये से विशेष रोबोटिक मशीन खरीदेगा। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। एक दो दिन में वर्क आर्डर जारी कर दिया जाएगा। अत्याधुनिक रोबोट नालों और कलवर्ट में जमी सिल्ट, प्लास्टिक, कचरा और अन्य ठोस अवरोधों को कम समय में हटाने में सक्षम होगा। इससे सफाई कार्य अधिक व्यवस्थित और तेजी से पूरा किया जा सकेगा। अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र ने बताया कि रोबोट की खरीद के लिए जल्द ही वर्क आर्डर जारी किया जाएगा। ताकि मानसून सीजन से पूर्व नालों की सफाई में उसकी मदद ली जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.