रोबोट से गुर्दे के दुर्लभ कैंसर का ऑपरेशन, लखनऊ के लोहिया संस्थान को बड़ी सफलता
लखनऊ, जून 2 -- UP News: राजधानी लखनऊ में लोहिया संस्थान को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। यहां के यूरोलॉजी और नेफ्रोलॉजी विभाग के डॉक्टरों ने गोरखपुर की 40 वर्षीय महिला के बाएं गुर्दे में पनपे एक अत्यंत दुर्लभ कैंसर ट्यूमर का रोबोटिक विधि से सफल ऑपरेशन कर उसे नया जीवन दिया है। करीब 5 घंटे चले इस बेहद जटिल ऑपरेशन में छोटा चीरा लगने, कम दर्द और न्यूनतम रक्तस्राव की वजह से महिला की सेहत में तेजी से सुधार हुआ, जिसके बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस ऑपरेशन की सबसे खास बात यह रही कि जहां कॉरपोरेट अस्पतालों में इस सर्जरी का खर्च करीब Rs.8 लाख आता है, वहीं लोहिया संस्थान में यह महज 1.3 लाख रुपये में संपन्न हो गई। डॉक्टरों का दावा है कि इस विशेष जन्मजात जटिलता के साथ रोबोटिक सर्जरी का यह दुनिया का पहला मामला है। अब तक विश्व में इस तरह के महज 4 स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.