रोबोट दूल्हा, रोबोट दुल्हन. विवाह संपन्न हुआ! अनोखी रोबोटिक शादी आपने देखी क्या?
नई दिल्ली, जुलाई 11 -- रोबोटिक्स की दुनिया में आज रोज नए आविष्कार हो रहे हैं। आपने भी कभी रोबोट को खाने बनाते तो कभी कार चलाते देखा ही होगा। रोबोट को आज लोग युद्ध में सैनिक के रूप में भी पेश कर रहे हैं। विज्ञान के इन अनोखे आविष्कारों को देख अक्सर यह सवाल मन में उठते हैं कि क्या रोबोट एक दिन इंसानों की बराबरी कर सकता है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस युग में बहस और बढ़ गई है। इन सब से इतर, रूस में कुछ ऐसा हो रहा है जिसकी आपने कभी कल्पना नहीं की होगी। यहां मॉस्को में हाल ही में देश की संभवतः पहली रोबोटिक्स शादी रचाई गई। इस शादी में दूल्हा और दुल्हन दोनों ही एक रोबोट हैं। लेकिन शादी करवाई है इंसानों ने। मेहमानों से भरे एक हॉल में जब सूट पहने दूल्हे और वेडिंग गाउन पहने दुल्हन की एंट्री हुई तब खूब तालियां बजीं। आयोजकों के मुताबिक, यह रूस के इति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.