नई दिल्ली, अगस्त 22 -- Chinese Robot Dies Viral Video: हाल ही में एक रोबोट की मौत हो गई। खबर है कि चीन का दो पैरों वाला ह्यूमनॉइड रोबोट, जो कथित तौर पर 'वर्ल्ड ह्यूमनॉइड रोबोट गेम्स' के लिए ट्रेनिंग कर रहा था, रनिंग टेस्ट के दौरान कंट्रोल खो बैठा और उसके बाद जो हुआ वो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो गया है। एक्स यूजर @pianhangx द्वारा शेयर किए गए इस वायरल वीडियो में, रोबोट को बैरियर की ओर दौड़ते हुए और फिर उससे टकराते हुए देखा जा सकता है; टक्कर के समय उसका शरीर कमर से तेजी से मुड़ जाता है और मशीन से चिंगारियां निकलने लगती हैं। इस जबर्दस्त टक्कर को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स इस घटना को "रोबोट की मौत" का पल बता रहे हैं। यह घटना तब हुई जब रोबोट चीन के बीजिंग में होने वाले 'वर्ल्ड ह्यूमनॉइड रोबोट गेम्स' के 2026 एडिशन की तैयारी कर रहे थे। यह इवेंट 2...