रांची, फरवरी 12 -- रांची, संवाददाता। बरियातू रोड स्थित आलम सुपर स्पेशएलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन गुरुवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने किया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से अस्पताल को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा, ताकि आम लोगों को बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधा मिल सके। अस्पताल के चेयरमैन डॉ मजिद आलम ने कहा कि आने वाले दिनों में अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा भी सुचारू रूप से शुरू की जाएगी, जिससे मरीजों को अत्याधुनिक इलाज उपलब्ध हो सकेगा। अस्पताल के निदेशक डॉ तनवीर आलम ने बताया कि यहां 24 घंटे मरीजों की सेवा उपलब्ध रहेगी। यहां गायनेकोलॉजी, कार्डियोलॉजी, पीडियाट्रिक्स और ऑर्थोपेडिक्स सहित कई विभागों का संचालन किया जाएगा। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, विधायक सुरेश बैठा, रिम्स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.