रोबोटिक सर्जरी से नौ वर्षीय बच्ची को नया जीवन
लखनऊ, मई 30 -- केजीएमयू पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग ने कोलेडोकल सिस्ट नामक बीमारी से पीड़ित बच्ची को नई जिंदगी दी है। यह बीमारी पित्त नलिकाओं से जुड़ी एक दुर्लभ जन्मजात विकृति है। समय पर इलाज न होने पर इससे लिवर की गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं। नौ वर्षीय बच्ची का सफल ऑपरेशन कर उसे स्वस्थ अवस्था में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। फर्रुखाबाद निवासी नौ वर्षीय माही तिवारी लंबे समय से इस बीमारी से जूझ रही थी। परिवारीजनों ने कई अस्पतालों में इलाज कराया। लेकिन मरीज को राहत नहीं मिली। परेशानहाल परिवारीजन बच्ची को लेकर केजीएमयू पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की ओपीडी में पहुंचे। विभागाध्यक्ष डॉ. जेडी रावत ने मरीज को देखा। जरूरी जांचें कराई। डॉक्टरों की टीम ने बच्ची की सेहत का आकलन किया। परिवारीजनों को रोबोटिक सर्जरी कराने की सलाह दी। परिवारीजन रोबोटिक सर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.