लखनऊ, अप्रैल 3 -- गंभीर ऑपरेशन में रोबोटिक सर्जरी अधिक कारगर साबित हो रही है। यह तकनीक न केवल जटिल ऑपरेशन को अधिक सटीक बना रही है, बल्कि मरीजों के लिए भी सुरक्षित और कम कष्टदायक विकल्प साबित हो रही है। यह जानकारी तमिलनाडु के डॉ. विजई ने दी। वह शुक्रवार को पीजीआई में रोबोकॉप्स कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। डॉ. विजई ने कहा कि रोबोटिक सर्जरी का सबसे बड़ा लाभ छोटे चीरे हैं। पारंपरिक सर्जरी के मुकाबले इसमें बड़े कट लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। जिससे मरीज को कम दर्द होता है। संक्रमण का खतरा भी काफी कम हो जाता है। यही वजह है कि मरीज जल्दी स्वस्थ होकर सामान्य जीवन में लौट पाते हैं।कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. बसंत कुमार ने कहा कि रोबोटिक सर्जरी में रक्तस्राव कम होता है। जो खासतौर पर जटिल ऑपरेशनों के दौरान बेहद महत्वपूर्ण साबित होता है। कम रक्तस्राव के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.