मेरठ, अगस्त 26 -- पटपड़गंज स्थित मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में कॉम्प्लेक्स बाइलेटरल ग्रोइन हर्निया की सफल एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी की गई। हर्निया की गंभीर स्थिति के कारण मरीज की ओवरी का एक हिस्सा भी इसमें चला गया था। गाजियाबाद निवासी पूजा गर्ग के ग्रोइन के दोनों तरफ बड़े हर्निया पाए गए। रोबोटिक एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जरी के प्रिंसिपल डायरेक्टर डॉ. आशीष गौतम ने बताया कि मरीज की स्थिति जटिल होने के कारण सर्जरी की सटीक प्लानिंग जरूरी थी। जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों हर्निया के लिए रोबोटिक बाइलेटरल ट्रांसएब्डॉमिनल प्रीपेरिटोनियल (टीएपीपी) सर्जरी की। मिनिमली इनवेसिव तकनीक से सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ है और सामान्य दिनचर्या में लौट चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...