लखनऊ, अप्रैल 5 -- गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों के इलाज में रोबोटिक सर्जरी एक प्रभावी और सुरक्षित विकल्प बनकर उभर रही है। आधुनिक तकनीक की मदद से अब जटिल से जटिल सर्जरी भी छोटे-छोटे चीरे के माध्यम से की जा रही है। जिससे न केवल सर्जरी की सटीकता बढ़ी है। बल्कि मरीजों को होने वाली शारीरिक पीड़ा भी कम हुई है। यह जानकारी पीजीआई पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. बसंत कुमार ने दी। वह रविवार को पीजीआई में रोबोकॉप्स 2026 को संबोधित कर रहे थे। डॉ. बसंत कुमार ने कहा कि रोबोटिक सर्जरी के दौरान अत्याधुनिक उपकरणों का उपयोग किया जाता है। जो सर्जन को अधिक स्पष्ट और थ्री-डायमेंशनल दृश्य प्रदान करते हैं। इससे ऑपरेशन के दौरान महीन प्रक्रियाओं को भी बेहद सटीकता के साथ पूरा किया जा सकता है। यही कारण है कि गंभीर बीमारियों का इलाज अब अधिक सुरक्षित तरीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.