लखनऊ, मार्च 20 -- केजीएमयू पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने सात साल के मासूम की जटिल रोबोटिक सर्जरी कर उसे लेफ्ट इंग्वानल हार्निया से मुक्ति दिलाई है। लेफ्ट इंग्वाइनल हार्निया एक ऐसी समस्या है, जिसमें पेट के अंदर का हिस्सा (जैसे आंत या चर्बी), मांसपेशियों में कमजोरी की वजह से बाईं तरफ जांघ के ऊपर कूल्हे के पास से बाहर की ओर उभर आता है। इसकी वजह से आंतों के फंसने संबंधी परेशानी हो सकती है। लेफ्ट इंग्वानल हार्निया से पीड़ित कृष्णानगर स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मासूम श्रेयांश यादव के पेट की दीवार में एक कमजोर जगह बन गई थी। जहां गांठ या सूजन जैसा बाहर दिखने लगा था। यह सूजन खड़े होने, खांसने या वजन उठाने पर ज्यादा दिखती है। लेटने पर अक्सर अंदर चली जाती है। मरीज को हल्का दर्द या खिंचाव महसूस होता था। वजन उठाने या खांसने में परेशानी बढ़ जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.