लखनऊ, मार्च 20 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। केजीएमयू पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने सात साल के मासूम की जटिल रोबोटिक सर्जरी कर दिक्कतों से निजात दिलाने में कामयाबी हासिल की है। बच्चा लेफ्ट इंग्वाइनल हर्निया की चपेट में था। यह एक ऐसी समस्या है जिसमें पेट के अंदर का हिस्सा (जैसे आंत या चर्बी), मांसपेशियों में कमजोरी की वजह से बाईं तरफ जांघ के ऊपर कूल्हे के पास से बाहर की ओर उभर आता है। इसकी वजह से आंतों के फंसने संबंधी परेशानी हो सकती है। कृष्णानगर स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मासूम श्रेयांश यादव लेफ्ट इंग्वाइनल हर्निया से परेशान था। इसमें मरीज के पेट की दीवार में एक कमजोर जगह बन गई थी। जहां गांठ या सूजन जैसा बाहर दिखने लगा था। यह सूजन खड़े होने, खांसने या वजन उठाने पर ज्यादा दिखती है। लेटने पर अक्सर अंदर चली जाती है। मरीज को हल्का दर्द...