रोबोटिक तकनीक से हुआ घुटनों का ऑपरेशन, 6 घंटे बाद चलने लगा वृद्ध
मथुरा, जून 19 -- नगर के गोयल हॉस्पिटल में 80 वर्षीय वृद्ध रूप सिंह के दोनों घुटनों का रोबोटिक तकनीक से सफल ऑपरेशन किया गया। सर्जरी के करीब छह घंटे बाद ही मरीज को वॉकर के सहारे चलाया गया, जहां वह बिना अधिक दर्द के सामान्य रूप से चलता नजर आया। बठैन गेट निवासी रूप सिंह घुटनों की गंभीर समस्या से पीड़ित थे। गोयल हॉस्पिटल में रोबोटिक तकनीक से उनका सफल उपचार किया गया। रोबोटिक ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अमन गोयल ने बताया कि इस तकनीक में ऑपरेशन में समय कम लगता है, चीरा छोटा होता है, रक्तस्राव कम होता है एवं मरीज तेजी से स्वस्थ होता है। उन्होंने बताया कि रूप सिंह की टिबिया हड्डी में गंभीर दोष था, जिसके कारण रोबोटिक तकनीक का उपयोग किया गया। डॉ. अमन गोयल ने बताया कि रोबोटिक तकनीक सामान्य सर्जरी की तुलना में अधिक सटीक होती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.