महाराजगंज, अप्रैल 19 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। धानी बाजार स्थित सेठ महेशराम अशोक कुमार कन्या इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक कंप्यूटर, रोबोटिक्स व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रति जागरूक करने के लिए एक विशेष प्रशिक्षण एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन रोबोटिक्स इरा गोरखपुर की टीम द्वारा किया गया। प्रदर्शनी के दौरान छात्रों को नई तकनीकों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें रोबोटिक्स के व्यावहारिक प्रयोग भी दिखाए गए। कार्यक्रम के बाद कालेज के विद्यार्थियों के बीच लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता छट्ठू सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.