रोबोटिक्स में प्रताप इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन
आरा, सितम्बर 20 -- आरा। पटना स्थित एक होटल में शनिवार को आयोजित बिहार रोबोटिक्स प्रतियोगिता में आरा के गोढ़ना रोड अनाईठ स्थित प्रताप इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट तकनीकी कौशल, नवाचार एवं मेहनत का शानदार प्रदर्शन किया। आयोजन हाईप्रोटेक की ओर से किया गया था। प्रतियोगिता में मुख्य रूप से दो स्पर्धाएं आयोजित की गईं, सॉकर बॉट रोबोट और लाइन फॉलोइंग रोबोट। मुख्य अतिथि बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने विद्यार्थियों की ओर से तैयार किए गए रोबोट की सराहना की और विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रताप इंटरनेशनल स्कूल की ओर से प्रतियोगिता में शुभम पांडेय (कक्षा 10), आदित्य कुमार (कक्षा नौ), आदर्श राज (कक्षा नौ) एवं अमित कुमार (कक्षा नौ) ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- अंतर विद्यालयी रोबोटिक्स में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.