बरेली, जून 21 -- महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली के इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संकाय (एफईटी) द्वारा संचालित एक माह के साइंस इन एक्शन आउटरीच प्रोग्राम तथा छह दिवसीय रोबोटिक्स बूटकैंप 2026 का शनिवार को समापन हुआ। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर केपी सिंह के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। बूटकैंप के अंतिम दिवस पर प्रतिभागियों के लिए प्रोजेक्ट इनोवेशन प्रतियोगिता, प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में एकासप्रीत कौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में ह्यूमनॉइड टीम विजेता रही, जबकि प्रोजेक्ट इनोवेशन प्रतियोगिता में टेक टाइड टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया।बूटकैंप के दौरान विद्यार्थियों ने रेन सेंसर, ह्यूमिडिटी सेंसर, पीआईआर सेंसर, एलईडी स्ट्रिप, ...