गोरखपुर, सितम्बर 12 -- गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के तकनीकी उप परिषद, छात्र क्रियाकलाप परिषद के रोबोटिक्स क्लब की ओर से नवप्रवेशित प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को रोबोटिक्स के क्षेत्र, क्लब की गतिविधियों, प्रतियोगिताओं एवं विश्वविद्यालय में उपलब्ध तकनीकी अवसरों से परिचित कराना रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को रोबोटिक्स, हार्डवेयर, प्रोग्रामिंग एवं स्वचालन से संबंधित गतिविधियों तथा क्लब की तरफ से आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं की जानकारी दी गई। साथ ही, हार्डवेयर एवं रोबोटिक्स आधारित नए 'एम्बेडएक्स' हैकाथॉन का परिचय भी कराया गया। कार्यक्रम में 250 से अधिक संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा रोबोटिक्स से संबंधित...