रोबोटिक्स कैंप में बच्चों ने सीखे सेंसर के व्यावहारिक प्रयोग
बहराइच, मई 20 -- बहराइच, संवाददाता। मारवाड़ी युवा मंच पलाश शाखा बहराइच की ओर से बुधवार को आयोजित रोबोटिक्स कैंप एवं साइंस एग्जीबिशन का का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को रचनात्मक गतिविधियां बताई गईं। विद्यार्थियों ने इन्फ्रारेड सेंसर का उपयोग करते हुए विभिन्न इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स तैयार किए। इन प्रोजेक्ट्स के माध्यम से बच्चों ने न केवल सेंसर के प्रैक्टिकल एप्लीकेशन को समझा, बल्कि यह भी जाना कि एक ही सेंसर का उपयोग अलग-अलग प्रकार के प्रोजेक्ट्स में किस प्रकार किया जा सकता है। बच्चों ने पूरी आत्मनिर्भरता के साथ स्वयं कनेक्शन्स बनाकर अपने मॉडल्स तैयार किए। पूरे सत्र के दौरान बच्चों की जिज्ञासा और सीखने की ललक देखने योग्य थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.