धनबाद, अप्रैल 18 -- रोबिन मंडल की तूफानी शतकीय पारी की मदद से नेताजी स्पोर्टिंग क्लब ने स्टार क्लब को 59 रन से हराकर सुपर डिवीजन (एलीट) टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है। मुगमा के प्रभात स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए फाइनल में टॉस स्टार ने जीता और नेताजी स्पोर्टिंग को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। नेताजी स्पोर्टिंग ने रोबिन मंडल के शानदार शतक की मदद से निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 251 रन बनाए। रोबिन ने 38 गेंदों में 118 रन बनाए। इसमें उन्होंने नौ चौके व 11 छक्के उड़ाए। उन्होंने अपना शतक 33 गेंदों में ठोक दिया। इसके पहले 19 गेंदों में रोबिन ने अर्धशतक पूरा किया। राजा कुमार ने 50, सुधीर राय 33 और आकाश कुमार ने 12 रन बनाए। चंदन शर्मा ने 39 पर तीन और सनवर हुसैन ने पांच पर दो विकेट लिए। स्टार क्लब ने भी करारा जवाब दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.