गाज़ियाबाद, सितम्बर 23 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। इंदिरापुरम स्थित सेंट टेरेसा स्कूल की छात्राओं ने सीबीएसई राष्ट्रीय रोप स्किपिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय की अंडर-14 महिला टीम ने चार स्वर्ण पदक, जबकि अंडर-19 टीम ने चार रजत पदक जीते। अंडर-14 वर्ग में अधिका भान, दृष्टि त्यागी, केनिशा कैंथ और आध्या भाटिया ने स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं अंडर-19 में याशी गुप्ता, जिया आर्या, अनन्या वार्ष्णे और आध्या सिंह चौहान ने रजत पदक जीते। प्रतियोगिता 17 से 22 सितंबर तक महाराष्ट्र के शिरडी स्थित द्रोणा अकादमी में हुई, जिसमें देशभर से करीब एक हजार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। विजेता छात्राओं के स्कूल पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। यह भी पढ़ें- सेंट मैरी की छात्राएं राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व...