वाराणसी, मार्च 1 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। रोप-वे संचालन में बिजली बाधक नहीं बनेगी। पूर्वांचल-डिस्कॉम की ओर से इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है। रोप-वे संचालन के लिए तीन स्रोतों से बिजली मुहैया कराई जाएगी। इसमें 'लिंक लाइन' के नाम से इमरजेंसी लाइन को सुरक्षित रखा गया है। आपात स्थिति में इस लिंक लाइन से रोप-वे को बिजली दी जाएगी। ये लिंक लाइन सभी स्टेशनों तक बिछाई गई है। इन्हें अलग-अलग उपकेंद्रों से बिजली मिलेगी। इसके अलावा काशी विद्यापीठ में बने रोप-वे विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कराया गया है। यहां तक आपूर्ति के लिए दो सोर्स हैं। पहला ट्रांसमिशन कज्जाकपुर (120 केडब्ल्यूएच) से और दूसरा भेलूपुर (220 केडब्ल्यूएच) से आया है। तीसरा सोर्स लिंक लाइन है। चौकाघाट डिविजन के कुमार सौरभ ने आश्वस्त किया है कि रोप-वे संचालन में बिजली आपूर्ति का संकट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.