प्रयागराज, जुलाई 29 -- डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में जिला पौधरोपण समिति, जिला गंगा सुरक्षा समिति व जिला पर्यावरण समिति की संयुक्त बैठक हुई। इस दौरान इस वर्ष लगाए गए पौधों की सुरक्षा, जियो-टैगिंग, गंगा संरक्षण और पर्यावरणीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में चर्चा की गई विषयवस्तु डीएम ने कहा कि पौधरोपण अभियान की सफलता केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी सुरक्षा और जीवितता सुनिश्चित करना सभी विभागों की जिम्मेदारी है। उन्होंने संबंधित विभागों को रोपित पौधों की जियो-टैगिंग का कार्य समयबद्ध ढंग से शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रत्येक माह पौधों का सत्यापन कर 20 तारीख तक उनकी जीवितता की रिपोर्ट उपलब्ध कराने और सॉफ्ट-10 डैशबोर्ड को नियमित रूप से अपडेट करने को कहा। जिले गंगा सु...