रोपित पौध की सुरक्षा को अनिवार्य रुप से बनवाएं ट्री-गार्ड
चित्रकूट, जून 5 -- चित्रकूट। विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान का डीएम पुलकित गर्ग ने पौधरोपण के साथ शुभारंभ किया। उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, डीएफओ प्रत्यूष कटियार, एडीएम वित्त एवं राजस्व चंद्रशेखर व एडीएम न्यायिक अरुण यादव के साथ फलदार वृक्ष रोपित किया। डीएम ने कहा कि सघन एवं फलदार प्रजातियों के पौधों को रोपने पर विशेष बल दिया जाए। अधिकारियों को निर्देश दिए कि रोपे गए सभी पौधों की सुरक्षा के लिए लोहे के ट्री-गार्ड अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। पौधों के समुचित विकास व संवर्धन के लिए समय-समय पर निराई-गुड़ाई एवं नियमित सिंचाई की व्यवस्था की जाए। यह भी पढ़ें- पर्यावरण में संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण कर बचाने का संकल्प हमारा उद्देश्य केवल पौधरोपण करना नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.