मैनपुरी, जनवरी 31 -- जिला वृक्षारोपण समिति, पर्यावरणीय समिति, गंगा समिति, आर्द्रभूमि समिति सहित विभिन्न समितियों की ऑनलाइन समीक्षा बैठक शनिवार को हुई। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यों को गंभीरता से करने के निर्देश दिए। वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत रोपित पौधों की बेहतर देखभाल, सुरक्षा, निराई-गुड़ाई सुनिश्चित की जाए तथा मृत या सूखे पौधों के स्थान पर स्वस्थ और सुदृढ़ पौधे लगाए जाएं। डीएम ने पौधों की जियो टैगिंग की समीक्षा में पाया कि बेसिक शिक्षा, नगर विकास, ऊर्जा, सहकारिता और पंचायतीराज विभाग द्वारा अभी तक शत-प्रतिशत जियो टैगिंग नहीं की गई है। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि रोपित सभी पौधों की जियो टैगिंग तत्काल कर रिपोर्ट वन विभाग को उपलब्ध कराएं। साथ ही वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.