रोपाई के समय नहरें सूखी, निजी नलकूपों से सिंचाई महंगी
गंगापार, जुलाई 13 -- धान की रोपाई के महत्वपूर्ण दौर में क्षेत्र की नहरों में पानी नहीं पहुंचने से किसानों के सामने गंभीर सिंचाई संकट खड़ा हो गया है। खेतों में रोपाई का कार्य तेजी से चल रहा है, लेकिन शारदा सहाय खंड-39 एवं उससे जुड़े रसूलपुर रजबहे में लंबे समय से पानी नहीं छोड़ा गया है। ऐसे में किसान मजबूरी में निजी नलकूपों से महंगे दामों पर पानी खरीदकर धान की रोपाई कराने को विवश हैं। इससे खेती की लागत लगातार बढ़ रही है और किसानों की आर्थिक परेशानी गहरा गई है। क्षेत्र के सैकड़ों गांवों की कृषि भूमि की सिंचाई शारदा सहाय खंड-39 और उससे जुड़े रसूलपुर रजबहे के माध्यम से होती है। किसानों का कहना है कि उन्होंने किसी तरह उधार लेकर या निजी संसाधनों से धान की नर्सरी तैयार कर ली, लेकिन अब रोपाई के समय नहरों में पानी नहीं होने से फसल पर संकट मंडरा रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.