रोपाई के मौसम में सूखी नहरों ने बढ़ाई किसानों की चिंता
गंगापार, जुलाई 4 -- खरीफ सीजन में धान की रोपाई का समय चल रहा है, लेकिन नहरों में पानी नहीं पहुंचने से क्षेत्र के किसान गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं। करछना रजबहा, भुंडा रजबहा और उनसे जुड़ी माइनरों के सूखे पड़े रहने से सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। पर्याप्त वर्षा न होने और नहरों में पानी न आने से किसानों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। अधिकांश किसानों ने निजी नलकूपों से महंगा पानी खरीदकर किसी तरह धान की नर्सरी तैयार की थी। अब रोपाई के समय पानी की कमी के कारण खेत तैयार नहीं हो पा रहे हैं। नहरों में पानी न होने से तालाब भी सूखे पड़े हैं, जिससे सिंचाई के वैकल्पिक साधन भी सीमित हो गए हैं। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: नहरों में नहीं पहुंचा पर्याप्त पानी,धान की रोपाई प्रभावित कई किसान निजी नलकूपों या बारिश के जमा पानी के सहारे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.